ओडिशा में बढ़ी राजनीतिक हलचल! नवीन पटनायक सरकार की नई कैबिनेट का आज होगा शपथ ग्रहण

Update: 2022-06-05 03:23 GMT
न्यूज़ क्रेडिट: पंजाब केसरी

भुवनेश्वरः ओडिशा में जबरदस्त राजनीतिक उठापटक के तहत नवीन पटनायक सरकार के सभी मंत्रियों ने आश्चर्यजनक रूप से शनिवार को एकसाथ इस्तीफा दे दिया। नए मंत्रियों का शपथग्रहण समारोह रविवार को होगा। राजनीतिक विशेषज्ञों ने कहा है कि अपने पांचवें कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजू जनता दल(बीजद) के राजनीतिक इतिहास में यह पहली बार होगा, जब मंत्रिमंडल विस्तार से पहले सभी मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दे दिया है।

सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल के सभी 20 मंत्रियों ने शनिवार को विधान सभा के अध्यक्ष एसएन पात्रों को अपना इस्तीफा सौंपा। माना जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों की भूमिका महत्पूर्ण होने वाली है। गौरतलब है कि वर्ष 2024 में ओडिशा में विधानसभा चुनाव होने हैं। सूत्रों ने बताया कि नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर राजभवन में होने की संभावना है।

Tags:    

Similar News