पुलिस ने आन बान और शान के साथ निकाली सामाजिक समरसता रैली

बड़ी खबर

Update: 2023-08-14 10:22 GMT
नीमच। मेरी आन तिरंगा है, मेरी जान तिरंगा है, मेरी शान तिरंगा है, इस गीत के बोल पर अपने हाथों में तिरंगे को बुलंद करते हुए नीमच जिला पुलिस ने आन बान और शान के साथ सामाजिक समरसता रैली निकाली। रैली पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर फवारा चौक, नया बाजार, जाजू बिल्डिंग, पुरानी नगर पालिका, लायंस पार्क, गुरुद्वारा, अंबेडकर मार्ग, शिवाजी सर्कल, टैगोर मार्ग, विजय टॉकीज चौराहा से पुनः कंट्रोल रूम पहुंची। रैली में देश भक्ति के गीतों पर पुलिस के जवानों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए आम जनता को देश के प्रति अटूट प्रेम का संदेश दिया। नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास भरा पैगाम दिया। इसी दौरान सीआरपीएफ की रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर की रैली और पुलिस जवानों की रैली के अद्भुत संगम का नजारा नीमच की हृदय स्थली फव्वारा चौक पर देखते ही बनता था।
रैली की अगुवाई मोटरसाइकिल पर कलेक्टर दिनेश जैन, पुलिस कप्तान अमित तोलानी कर रहे थे। पुलिस जवानों ने वंदे मातरम के नारों से नीमच शहर को गुंजायमान कर दिया। हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया गया। पुलिस बल के साथ एडिशनल एसपी एनएस सिसोदिया, एसडीएम ममता खेड़े, डीएसपी वैशाली, सीएसपी फूल सिंह परस्ते, आर आई विक्रम सिंह, थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह सिसोदिया, अजय सारवान, यातायात थाना प्रभारी मोहन भर्रावत, पुलिस की महिला जवान और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस कंट्रोल रूम पर पहुंचकर देशभक्ति के गीतों पर पुलिस जवान जमकर थिरके। अमित तोलानी ने कहा कि देश भक्ति की भावना का इजहार बहुत जरूरी है। इसी के मद्देनजर हर घर तिरंगा अभियान महत्वपूर्ण हो जाता है।
Tags:    

Similar News

-->