महिला की डेड बॉडी को उठा ले गई पुलिस, दंग रह गए लोग

जांच जारी.

Update: 2024-08-14 02:45 GMT

सांकेतिक तस्वीर

मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले में पुलिस एक महिला की डेड बॉडी को उनके जनाजे से पहले उठा कर ले गई। मामला पंडौर का है। यहां वृद्ध महिला की हत्या रस्सी से गला दबा कर देने का एक मामला सकरी थाना में आया है। महिला की नतनी साजदा खातून की शिकायत पर पुलिस ने शव जब्त कर जांच शुरू कर दी है। घटना मंगलवार की है। जब लोग महिला के शव को दफनाने के लिए पहुंचे तभी पुलिस ने शव को जब्त कर लिया।
पुलिस के अनुसार मृतका कनीजा खातून पति मो. जनिफ सकरी थाना क्षेत्र के कजियाना गांव की निवासी है। जो सकरी में बसे अपने पुत्र मो. गुलाब के घर कुछ दिन पूर्व आयी थी। मंगलवार की रात बेटे से कुछ बात को लेकर विवाद हुआ था। सुबह कजियाना निवासी नतनी व परिजनों को उक्त महिला की मौत हार्ट अटैक से होने की खबर दी गयी।
मृतका को सुपुर्दे खाक से पहले नहाया जा रहा था तब नतनी ने अपने नानी के गर्दन पर रस्सी का निशान देख कर अपने अन्य रिश्तेदारों को सूचित किया। महिला की हत्या का आरोप परिजनों ने उसके पुत्र पर ही लगाया है। जिसके बाद पुलिस को मृतक के अहमदाबाद में रह रहे पुत्र आलमगीर ने सूचित किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच को पहुंची। 
Tags:    

Similar News

-->