यमुना नदी में फंसे मजदूरों की पुलिस ने बचाई जान

बड़ी खबर

Update: 2023-07-10 14:27 GMT
विकासनगर(आईएएनएस)। पुल नंबर एक डाक्टरगंज में यमुना नदी में फंसे मजदूरों की पुलिस ने जान बचा ली। पुलिस ने एसडीआरएफ के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सोमवार को साढ़े ग्यारह बजे विकासनगर कोतवाली पुलिस ने एसडीआरएफ टीम के साथ पुल नंबर एक डाक्टरगंज में यमुना नदी से रेस्क्यू कर 12 मजदूरों को सुरक्षित बचाया। सभी रविवार की रात नदी के एक टापू पर फंसे थे। फंसे लोगों में बच्चे और महिलाएं भी थी। जिनकी जान संकट में थी। उक्त मजदूर अलीगढ़ के बताये जा रहे हैं, जो नदी में रेता बजरी छानने का काम करते हैं।
जिन्होंने पुलिस को नदी में फंसे होने की सूचना दी। दरअसल, पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया। जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। जिसके चलते मजदूर एक टापू में फंस गये, जो रात से खतरनाक लहरों के बीच भूखे-प्यासे पानी कम होने का इंतजार करते रहे। लेकिन, पानी बढ़ता ही गया। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। विकासनगर बाजार पुलिस चौकी के एसआई विवेक भंडारी ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। पुलिस व एसडीआरएफ जवानों ने अपनी जान पर खेलकर मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला।
Tags:    

Similar News