पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Update: 2024-03-13 14:26 GMT
तरनतारन।  6 मार्च को गांव पंडोरी गोला में युवक गुरसेवक सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घटना में इस्तमाल 2 हथियार भी बरामद कर लिए हैं। आरोपियों ने हथियार गन हाउस डकैती करने वाले आरोपियों से 10 हजार रुपए में खरीदे थे।
प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए जिले के एसएसपी अश्वनी कपूर ने बताया कि 6 मार्च की शाम को गांव पंडोरी गोला निवासी गुरसेवक सिंह की हत्या पड़ोस में रहने वाले 2 भाइयों ने अपने एक दोस्त की मदद से इसी बात को लेकर कर दी थी। करीब 8 महीने तक इससे पहले गुरसेवक सिंह की बहन को परेशान करने के मामले में उनका चेहरा काला किया गया था। इसी अपमान का बदला लेने के लिए गुरसेवक सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
Tags:    

Similar News