22 साल पुराना जाली जाति प्रमाण पत्र मामला, पुलिस ने दर्ज किया पूर्व पार्षद पर मुकदमा

जानें पूरा मामला.

Update: 2026-04-04 04:06 GMT
मुंबई: मुंबई के चेम्बूर पुलिस स्टेशन में एक पूर्व नगर निगम पार्षद के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार, रमेश सुरेश कांबले पर जाली जाति प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव लड़ने और सरकार व जनता के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है 
Mumbai News एक और खबर...
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के मालाड इलाके में एक छोटी सी रकम को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया. पाल नगर स्थित एक अनधिकृत केमिकल कंपनी में काम करने वाले मजदूरों के दो समूहों के बीच 600 रुपये की उधारी को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी.
मजदूरों के दो समूहों में शुरुआती बहस जल्द ही हाथापाई में बदल गई. दोनों गुटों के लोगों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए. स्थिति तब और गंभीर हो गई जब कुछ लोगों ने गुस्से में आकर एक-दूसरे पर तेजाब फेंक दिया. इस वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.
इस खतरनाक झड़प में कुल छह लोग झुलस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. घटना के बाद पाल नगर इलाके में तनाव का माहौल बन गया. स्थिति को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि हालात नियंत्रण में रहें.
मुंबई पुलिस ने दोनों गुटों के खिलाफ दंगा और जानलेवा हमले की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं और लगातार छापेमारी की जा रही है. जिस अनधिकृत केमिकल यूनिट में यह घटना हुई, अब वह भी जांच के दायरे में आ गई है. प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि वहां सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा था या नहीं.
Tags:    

Similar News