ब्लैकमेल की शिकायत पर पुलिस ने नहीं लिया संज्ञान, नवविवाहिता की रिश्ते में आई अड़चन

पढ़े पूरी खबर

Update: 2025-03-27 03:11 GMT

आगरा। सरकार कहती है कि महिला अपराध को गंभीरता से लिया जाए। त्वरित कार्रवाई हो। थानों पर स्थिति इसके उलट है। आगरा में एक नवविवाहिता को एक युवक ब्लैकमेल कर रहा है। युवती ने कई बार पुलिस से इसकी शिकायत की। लेकिन पुलिस ने लापरवाही दिखाते हुए युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसी बीच आरोपित ने युवती के अश्लील फोटो उस लड़की की ससुराल भेज दिए। अब लड़की की शादी टूटने के कगार पर है। इसके बाद पुलिस को एक बार फिर शिकायत की गई है। मिली तहरीर पर पुलिस ने हत्या की धमकी देने की धारा के तहत मुकदमा लिखा है।

जानकारी के अनुसार युवती सिकंदरा क्षेत्र की निवासी है। तीन मार्च को उसकी शादी हुई थी। युवती ने मुकदमे में लिखाया है कि उसे कैलाश मोड़ निवासी धर्मेंद्र सिंह ब्लैकमेल कर रहा है। वह कई बार पुलिस के पास गई पर उसे यह कहकर टहला दिया कि आरोपित अब ऐसा नहीं करेगा। उसे समझा दिया जाएगा। लेकिन फिर भी आरोपित नहीं माना। आरोपी ने उस लड़की के फोटोग्राफ उसकी ससुराल भेज दिए। फोटो देख कर ससुरालीजन उसे रखने को तैयार नहीं हैं। वह मायके आ गई है। युवती महज दस दिन ससुराल में में रुकी है।

सवाल उठ रहा है कि पुलिस ने शिकायत पर पहले कार्रवाई क्यों नहीं की? तहरीर पर मुकदमा भी महज हत्या की धमकी देने की धारा के तहत लिखा। पीड़िता चाहती है कि पुलिस कार्रवाई करे। उसकी सुनवाई न करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई हो। युवती की तहरीर पर अब जांच शुरू हो गई है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में युवक को पकड़कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में जांच जारी है और युवती के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। उसके परिवार के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

Tags:    

Similar News