शिनाख्त नहीं होने पर शव का पुलिस ने किया अंतिम संस्कार

Update: 2024-05-01 09:32 GMT
राजसमंद। राजसमंद नाथद्वारा थाना क्षेत्र के कुंचोली गांव से होकर गुजर रही बनास नदी में तीन दिन पहले एक शव मिला है। पुलिस में शव को निकलवाकर शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। तीन दिन बाद भी शिनाख्त नहीं होने पर सोमवार को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए स्वयंसेवी संस्था से सम्पर्क कर उनके सहयोग से अंतिम संस्कार करवाया।

एएसआई रामचन्द्र ने बताया कि कुंचोली क्षेत्र से होकर गुजर रही बनास नदी में शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव मिला। शव की पहचान नहीं हो पाई। शव को स्थानीय अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। शिनाख्त नहीं होने पर शव के सड़ने की आंशका के चलते उसे शहर की स्वयंसेवी संस्था मां तुलसी सेवा संस्थान की अध्यक्षा रेखा माली से सम्पर्क किया और संस्थान की मदद से अंतिम संस्कार करवाया।
Tags:    

Similar News