उत्तर प्रदेश में हुए बैंक डकैती मामले में पुलिस ने सिलीगुड़ी से 9वे आरोपी को किया गिरफ्तार

Update: 2022-04-09 13:30 GMT

इंडिया क्राइम न्यूज़ अपडेट: उत्तर प्रदेश (यूपी) में बैंक डकैती के एक मामले में यूपी क्राइम ब्रांच की टीम ने सिलीगुड़ी से 9वां आरोपित को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर शनिवार को यूपी के लिए रवाना हो गई। गिरफ्तार आरोपित का नाम अशोक कुमार मंडल है। वह मालदा का निवासी है।

यूपी क्राइम ब्रांच टीम के अनुसार, 31 दिसंबर 2021 की रात को एक डकैतों के गैंग ने बनारस के जिला चंदौली स्थित इलाहाबाद बैंक में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना में करीब छह करोड रुपए से ज्यादा की डकैती हुई थी। जिसके बाद इस मामले में अलग-अलग जगह पर अभियान चलाकर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। लेकिन डकैतों के गैंग का 9वां सदस्य अशोक कुमार मंडल फरार चल रहा था। इसके बाद फरार आरोपित के मोबाइल को सर्विलेंस से उसे पता चला कि आरोपित सिलीगुड़ी में है। जिसके बाद शुक्रवार रात सिलीगुड़ी के दशरथ पल्ली से सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (डीडी) की मदद से गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद आरोपित को सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है। 

Tags:    

Similar News

-->