प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति को नमन किया

Update: 2023-03-08 07:55 GMT

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति को उनकी उपलब्धियों के लिए नमन किया है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:
“अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, हमारी नारी शक्ति की उपलब्धियों को नमन। हम भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका की बहुत सराहना करते हैं। हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करती रहेगी। #NariShaktiForNewIndia”
पीएम मोदी ने उपलब्धि हासिल करने वाली उन सफल महिलाओं का संकलन भी साझा किया जिनकी जीवन यात्रा का उल्लेख ‘मन की बात’ में किया गया था।
Tags:    

Similar News

-->