PM नरेंद्र मोदी ने UAE राष्ट्रपति शेख मोहम्मद को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दी
प्रधानमंत्री मोदी की ट्वीट में वेस्ट एशिया में सहयोग और शांति पर जोर
Delhi दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने भाई और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान से बातचीत की और उन्हें ईद की एडवांस बधाई दी। प्रधानमंत्री ने बातचीत के दौरान वेस्ट एशिया में वर्तमान सुरक्षा और राजनीतिक हालात पर चर्चा की। उन्होंने यूएई पर हुए हालिया हमलों की भारत की तरफ से कड़ी निंदा दोहराई। इन हमलों में कई बेगुनाह लोगों की जान गई और सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर को भी नुकसान हुआ।
प्रधानमंत्री मोदी और शेख मोहम्मद ने होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित और स्वतंत्र नेविगेशन की अहमियत पर सहमति जताई। दोनों पक्षों ने इस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता जल्द बहाल करने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।
प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, “हम इस इलाके में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। यह बैठक वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के बीच दोनों देशों के बीच सुरक्षा और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।