नई दिल्ली: आदमपुर एयर बेस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण प्रसारित किया जा रहा है. आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदमपुर एयर बेस गए. वायुसेना कर्मियों ने उन्हें जानकारी दी और उन्होंने बहादुर जवानों से बातचीत भी की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदमपुर एयरबेस के दौरे ने पाकिस्तान के कई झूठ को बेनकाब कर दिया है. मंगलवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब पंजाब के जालंधर में स्थित आदमपुर एयरबेस पहुंचे तो वायुसेना के जवानों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे के साथ उनका स्वागत किया. पीएम के आदमपुर पहुंचने से जुड़ा जो वीडियो सामने आया है उसमें प्रधानमंत्री मोदी जवानों से मुलाकात कर रहे. इससे कुछ ही दूरी पर भारत का मिसाइल डिफेंस सिस्टम S-400 तैनात है. S-400 के अलावा यहां पर फाइटर प्लेन मिग-29 भी दिख रहा है.
इस वीडियो में S-400 दिखना पाकिस्तान के कई दावों का धज्जियां उड़ा देता है. पाकिस्तान ने 10 मई को झूठा दावा किया था कि पाकिस्तानी एयर फोर्स के लड़ाकू विमान JF-17 जेट्स ने आदमपुर एयरबेस में तैनात भारत के मिसाइल डिफेंस सिस्टम S-400 को नष्ट कर दिया है. इसके लिए पाकिस्तान ने हाइपर सोनिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया है. लेकिन इन तस्वीरों ने पाकिस्तान के दावे को धराशायी कर दिया है.
Full View
Tags: