भुवनेश्वर में PM मोदी की जनसभा, ₹18,600 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

देखें VIDEO...

Update: 2025-06-20 11:45 GMT
Odisha. ओडिशा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को भुवनेश्वर में आयोजित एक विशाल जनसभा में शामिल हुए, जहां उन्हें देखने और सुनने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री राज्य को कई बड़ी सौगातें देने जा रहे हैं। पीएम मोदी करीब ₹18,600 करोड़ की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।


इन परियोजनाओं में बुनियादी ढांचा, रेलवे, सड़क, ऊर्जा और आवास से जुड़े कार्य शामिल हैं। यह योजनाएं राज्य के विकास को नई गति देने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ाएंगी। प्रधानमंत्री के इस दौरे को आगामी चुनावों के मद्देनजर काफी अहम माना जा रहा है। जनसभा में उमड़ी भीड़ ने मोदी-मोदी के नारों से माहौल को जीवंत कर दिया।
Tags:    

Similar News