अजमेर शरीफ दरगाह में पीएम मोदी की चादर चढ़ाई, केंद्रीय मंत्री पहुंचे
देखें वीडियो.
अजमेर: अजमेर दरगाह में चल रहे 814वें सालाना उर्स पर पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ से आज चादर चढ़ाई गई। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पीएम की ओर से भेजी गई चादर लेकर अजमेर पहुंचे थे।सुरक्षा को देखते हुए पुलिस तैनात की गई। इससे पहले केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्किट हाउस में मीडिया से कहा था कि चादर पीएम, सरकार हम सभी की तरफ से है।
चादर पेश कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, भागीरथ चौधरी और मंत्री सुरेश रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि महफिल खाने में पहुंचे। उन्होंंने चादर पेश कर देश में अमन चैन शांति भाईचारा बना रहे की दुआ मांगी गई है। दरगाह दीवान के पुत्र नसरुद्दीन चिश्ती की ओर से स्वागत कर उर्स की मुबारक दी गई है।
चिराग पासवान की ओर से चादर पेश
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की ओर से चादर पेश की गई। यह चादर लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद साबिर ने पेश की। दरगाह के खादिम जुहूर बाबा चिश्ती ने उन्हें जियारत कराई। जियारत के बाद अकीदत और सम्मान के साथ चादर दरगाह शरीफ में पेश की गई। चादरपोशी के दौरान सूफियाना परंपराओं का पालन करते हुए मुल्क में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गई।