पीएम मोदी के नेतृत्व ने भारत को स्टार्टअप और डिजिटल इकोसिस्टम में नई ऊंचाई दी
Haryana हरियाणा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4,399 दिनों के कार्यकाल और देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर देशभर से बधाइयों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में ईज़माईट्रिप (EaseMyTrip) के को-फाउंडर रिकांत पिट्टी ने उनके नेतृत्व की खुलकर सराहना की है। रिकांत पिट्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने पिछले वर्षों में बड़े पैमाने पर बदलाव देखे हैं और देश दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों ने भारतीय उद्यमियों और स्टार्टअप्स को नई दिशा और मजबूती दी है।
उन्होंने विशेष रूप से “स्टार्टअप इंडिया”, “डिजिटल इंडिया”, “मेक इन इंडिया” और UPI जैसे कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पहलों ने देश में एक मजबूत डिजिटल और इनोवेशन इकोसिस्टम तैयार किया है। इनके चलते भारतीय स्टार्टअप्स अब केवल घरेलू बाजार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। पिट्टी ने कहा कि एक उद्यमी के तौर पर उन्होंने पिछले वर्षों में भारत में व्यापक बदलाव महसूस किए हैं। उनके अनुसार, आज युवाओं को बेहतर अवसर मिल रहे हैं और बिजनेस शुरू करने से लेकर उसे वैश्विक स्तर तक ले जाने की राह पहले से कहीं अधिक आसान हुई है। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन केवल सरकारी योजनाओं की वजह से नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और नीतिगत नेतृत्व का परिणाम है, जिसने भारत को डिजिटल और आर्थिक रूप से मजबूत बनाया है।