चर्चा में PM मोदी के सलाहकार

वीडियो हुआ वायरल.

Update: 2025-08-24 12:27 GMT
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य और मशहूर इकोनॉमिस्ट संजीव सान्याल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे राम भजन 'ये जो केसरी के लाल किसने गाया' पर डांस करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो प्रतीक नाम के यूजर ने एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर किया, जिसने संजीव संजीव के हल्के-फुल्के पक्ष को लोगों के सामने रखा.
जिसने वीडियो शेयर किया उसने कैप्शन में लिखा, 'सोचिए कि वह व्यक्ति जो प्रधानमंत्री की आर्थिक नीतियों को आकार देता है, कभी 10वीं सदी का जहाज़ बनाने वाला बन जाता है, इतिहास की किताबें दोबारा लिखता है... और फिर राम भजनों पर ब्रेक डांस करता है. हां, यही हैं संजीव सान्याल.'
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद संजीव ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'उन्हें उम्मीद नहीं था कि इस डांस वीडियो पर लोगों का इतना प्यार मिलेगा. स्वराज्य कॉन्क्लेव में मैं चाय लेने जाते हुए नाच रहे समूह से मिला और करीब 30 सेकंड के लिए उनमें शामिल हो गया. मुझे नहीं पता था कि यह वीडियो इतना वायरल होगा.'
यूजर्स ने उन्हें उनकी सहजता और भगवान के प्रति भावना के लिए प्रशंसा की. एक यूजर ने लिखा, 'आप वाकई में एक खिलाड़ी हैं.' तो वहीं दूसरे ने कहा, 'आप जैसे लोग भारत को एक बेहतर भविष्य की ओर ले जाएंगे.'
संजीव सन्याल 2022 से प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य हैं और भारत सरकार में सचिव स्तर का दर्जा रखते हैं. साथ ही, वे पुणे स्थित गोखले इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक्स के कुलपति भी हैं.
Tags:    

Similar News