नई दिल्ली: राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच तीखी तकरार हुई. खड़गे ने राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही एक दिन पहले लोकसभा में हुए घटनाक्रम का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वहां विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया गया. इस पर नड्डा ने उन्हें बीच में रोकते हुए कहा कि दूसरे सदन की बात यहां नहीं कर सकते.
वहीं, लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी. 12 बजे जब कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, विपक्षी सदस्य फिर से वेल में आ गए. हंगामे के बीच ही स्पीकर ओम बिरला ने धन्यवाद प्रस्ताव को वोटिंग के लिए ले लिया और इसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा की कार्यवाही में शामिल होने पहुंच गए हैं. पीएम मोदी उच्च सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे.