नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे रहे हैं। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि भारत की आजादी के इतिहास में हमारी संसदीय लोकतांत्रिक यात्रा में बहुत दशकों के बाद देश की जनता ने एक सरकार को तीसरी बार देश की सेवा करने के लिए चुना है। 60 साल के बाद यह हुआ है कि 10 साल के बाद कोई एक सरकार फिर से उसकी वापसी हुई है और मैं जानता हूं कि भारत के लोकतंत्र में 6 दशक के बाद हुई यह घटना असामान्य है।

Full View
Tags: