कनाडा का दौरा करेंगे PM मोदी

Update: 2025-06-07 01:05 GMT

दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री मार्क जे. कार्नी से फोन पर बातचीत की और उन्हें हाल की चुनावी जीत पर बधाई दी. प्रधानमंत्री मोदी ने इस महीने के अंत में कनाडा के कनानास्किस में आयोजित होने वाले G-7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रण के लिए भी कार्नी का आभार व्यक्त किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने इस बातचीत को लेकर खुशी जाहिर की है. पीएम ने इस बारे में एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, 'कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क जे कार्नी से फोन पर बात करके खुशी हुई. हाल ही में हुए चुनाव में उनकी जीत पर उन्हें बधाई दी और इस महीने के अंत में कनानसकीस में होने वाले जी 7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया.'

पीएम ने आगे कहा कि भारत और कनाडा जो जीवंत लोकतंत्र और गहरे जन-जन के संबंधों से जुड़े हैं, आपसी सम्मान और साझा हितों के आधार पर नई ऊर्जा के साथ मिलकर काम करेंगे. उन्होंने जी 7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री कार्नी से मुलाकात की उम्मीद भी जताई और कहा कि शिखर सम्मेलन में हमारी मुलाकात का बेसब्री से इंतजार है.

Tags:    

Similar News