PM मोदी कुछ देर में पहुंचेंगे रामेश्वरम, नए पंबन रेल ब्रिज का करेंगे उद्घाटन

Update: 2025-04-06 02:19 GMT

तमिलनाडु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तमिलनाडु को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. रामनवमी के अवसर पर पीएम मोदी रामेश्वरम में देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल (नए पंबन ब्रिज) का उद्घाटन करेंगे और रामेश्वरम-तांबरम (चेन्नई) के बीच नई ट्रेन सेवा की शुरुआत करेंगे. पीएम मोदी यहां रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन करने भी जाएंगे. इस पुल का सांस्कृतिक महत्व गहरा है.

पीएम मोदी दोपहर करीब 12 बजे नए पंबन रेल ब्रिज का उद्घाटन करेंगे और सड़क पुल से एक ट्रेन और एक जहाज को हरी झंडी दिखाएंगे और पुल के संचालन को देखेंगे. इसके बाद दोपहर करीब 12:45 बजे वे रामेश्वरम में रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे. रामेश्वरम में दोपहर करीब 1:30 बजे वे तमिलनाडु में 8,300 करोड़ रुपये से ज्यादा लागत वाली विभिन्न रेल और सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इस अवसर पर वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

पंबन पुल... सिर्फ स्टील और कंक्रीट नहीं है. यह देश की इंजीनियरिंग के कमाल का बेहतरीन उदाहरण है. हमारी आस्था का पुल और भविष्य का रास्ता भी कहा जा सकता है. करीब 2.08 किमी लंबे ब्रिज की लागत 700 करोड़ रुपए से ज्यादा है. रामेश्वरम को मुख्य भूमि से जोड़ने वाला यह पुल वैश्विक मंच पर भारतीय इंजीनियरिंग की उल्लेखनीय उपलब्धि के रूप में खड़ा है. समुद्र की लहरों पर तैरता भारत का सपना अब हकीकत बन चुका है. पंबन ब्रिज का नया अवतार देश को ना सिर्फ जोड़ता है, बल्कि एक नए युग की ओर ले जाता है. दक्षिण भारत में रामेश्वरम की कनेक्टिविटी को जो़ड़ने वाला पंबन ब्रिज पहली बार 1914 में बना था. वो देश का पहला समुद्र के ऊपर बना रेल पुल था. 111 साल बाद अब ये पुल नए कलेवर में तैयार है.


Tags:    

Similar News