पीएम मोदी आज अरुणाचल प्रदेश में एयरपोर्ट और हाइड्रो पावर स्टेशन की देंगे सौगात

Update: 2022-11-19 00:56 GMT

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का दौरा करेंगे. पीएम मोदी एक ही दिन में इन दोनों राज्यों की यात्रा करेंगे. पीएम अरुणाचल प्रदेश में ईटानगर के डोनी पोलो एयरपोर्ट (Doni Polo Airport) का उद्घाटन करने के साथ वहां एक हाइड्रो पावर स्टेशन (Hydro Power Station) का लोकार्पण भी करेंगे. वहीं, अपने यूपी दौरे के दौरान पीएम वाराणसी (Varanasi) में 'काशी तमिल संगम' का उद्घाटन करेंगे.

पीएमओ के मुताबिक प्रधानमंत्री अरुणाचल प्रदेश में पहले ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे डोनी पोलो का उद्घाटन करेंगे. हवाई अड्डे का नाम अरुणाचल प्रदेश की परंपराओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सूर्य 'डोनी' और चंद्रमा के लिए इसकी सदियों पुरानी स्वदेशी श्रद्धा को दर्शाता है. इस हवाई अड्डे को 690 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में विकसित किया गया है. इसके निर्माण में 640 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. 2300 मीटर रनवे के साथ यह एयरपोर्ट सभी मौसम में ऑपरेट हो सकेगा.

वही एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 600 मेगावाट कामेंग हाइड्रो पावर स्टेशन का लोकार्पण करेंगे. इस परियोजना को 8450 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है. प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में 80 किलोमीटर से अधिक के क्षेत्र में फैले इस परियोजना से अरुणाचल को बिजली संकट से निजात मिलेगी साथ ही राष्ट्रीय ग्रिड को भी लाभ मिलेगा.


Tags:    

Similar News