Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सियासी जंग तेज होती जा रही है। एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुजफ्फरपुर और छपरा में जनसभाएं करेंगे। वहीं कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा राज्य में कुल 15 रैलियों को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि वे गुरुवार को मुजफ्फरपुर और छपरा में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने लिखा मेरे बिहार के परिवारजन इस चुनाव में बीजेपी-एनडीए की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करेंगे। मुझे जनता से संवाद का सौभाग्य मिलेगा। प्रधानमंत्री ने इससे पहले 24 अक्तूबर को समस्तीपुर और बेगूसराय में रैलियां कर एनडीए के प्रचार अभियान की शुरुआत की थी।


Tags: