नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के करीब 9 करोड़ किसानों को बड़ा तोहफा दिया है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त क‍िसानों के खाते में ट्रांसफर हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (20 जून) को पश्‍च‍िम बंगाल के हुगली में तारकेश्‍वर से 9.44 करोड़ क‍िसानों के अकाउंट में 18,880 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर द‍िए हैं.

बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार देश के किसानों के अकाउंट में 6 हजार रुपये सालाना ट्रांसफर करती है. हर 4 महीने में किसानों के अकाउंट में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं.

Full View

Tags: