दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कोविंद और उनके परिवार के सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा, "पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार से मुलाकात की। उन्हें दीपावली के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं दीं। दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री की इस मुलाकात को त्योहार की खुशियां साझा करने के एक विशेष अवसर के रूप में देखा जा रहा है। इस दौरान उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति और उनके परिवार को पर्व की बधाई दी और सभी के लिए मंगलकामना की।
देशभर में दीपावली का त्योहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर लोग अपने परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों से मिलकर खुशियां साझा कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने भी पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए दीपावली के अवसर पर शुभकामनाओं का संदेश दिया। त्योहार के मौके पर हुई इस मुलाकात के दौरान पूर्व राष्ट्रपति के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।
Tags: