पेरिस रवाना हुए पीएम मोदी

Update: 2023-07-13 01:37 GMT
दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली से पेरिस के लिए रवाना हुए। वे भारतीय समयानुसार शाम करीब 4 बजे पेरिस पहुंचेंगे जहां ओरली हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया जाएगा। शाम करीब 8:45 नरेंद्र मोदी फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न के साथ बातचीत करेंगे। रात करीब 11 बजे पीएम मोदी ला सीन म्यूजिकल हॉल में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह रात 12:30 बजे एलिसी पैलेस पहुंचेंगे। यहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने पीएम नरेंद्र मोदी के सम्मान में निजी रात्रिभोज का आयोजन किया है। पीएम शुक्रवार को पेरिस में आयोजित बैस्टिल डे परेड में शामिल होंगे।

फ्रांस के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा" मैं अपने मित्र फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के निमंत्रण पर फ्रांस की आधिकारिक यात्रा कर रहा हूं। फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस या पेरिस में बैस्टिल दिवस समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में राष्ट्रपति मैक्रॉन के साथ शामिल होऊंगा। भारत की तीनों सेनाएं बैस्टिल डे परेड में हिस्सा ले रहीं हैं। भारतीय वायु सेना के विमान फ्लाई-पास्ट करेंगे।"


Tags:    

Similar News

-->