PM मोदी बैंकॉक रवाना, BIMSTEC सम्मेलन में करेंगे शिरकत

Update: 2025-04-03 01:16 GMT

दिल्ली। बैंकॉक में BIMSTEC सम्मेलन में शिरकत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रवाना हुए। मोदी का थाईलैंड में भारतीय समुदाय द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। वह ‘गवर्नमेंट हाउस’ में शिनावात्रा से मिलेंगे, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा। बृहस्पतिवार की शाम को प्रधानमंत्री मोदी समुद्री सहयोग पर समझौते के लिए बिम्सटेक (बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) नेताओं के साथ शामिल होंगे।

इस सम्मेलन में थाईलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, म्यांमा और भूटान के नेता शिरकत करेंगे। बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में मोदी की भेंट नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली, बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस और म्यांमा के सैन्य जुंटा नेता मिन आंग ह्लाइंग सहित अन्य नेताओं से होगी।

थाईलैंड के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता निकोर्नडेज बालनकुरा ने म्यांमा के नेता का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘वह शिखर सम्मेलन के दिन बैठक में शामिल होंगे।’’ म्यांमा में पिछले सप्ताह आए भीषण भूकंप से देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले और अन्य हिस्सों में भीषण तबाही हुई।


Tags:    

Similar News