पीएम मोदी आज गिर नेशनल पार्क पहुंच रहे

Update: 2025-03-03 01:54 GMT

गुजरात। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के सासन गिर में 'विश्व वन्यजीव दिवस' मनाएंगे. वह आज गिर नेशनल पार्क की सफारी करेंगे. प्रधानमंत्री बनने के बाद सासन और सफारी का यह पीएम मोदी का पहला कार्यक्रम है. बता दें कि गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने सासन को विश्व के बड़े पर्यटन स्थलों के रूप में जगह दिलाई थी.

सफारी के बाद वह सुबह 10 बजे सासन के सिंह सदन में वन्य जीव बोर्ड की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें कुल 47 सदस्य हैं. इनमें सेना प्रमुख, विभिन्न राज्यों के सदस्य, एनजीओ, वन सचिव आदि शामिल हैं. इसके बाद वह दोपहर 12 बजे सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे.

वहां पर दर्शन करने के बाद पीएम मोदी राजकोट से दोपहर 3 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे. दरअसल, एशियाई शेरों के एकमात्र घर सासन गिर के विकास के लिए गुजरात के सीएम रहते हुए पीएम मोदी ने बड़े फैसले लिए थे, जिसकी वजह से आज देश-विदेश से लाखों पर्यटक सासन गिर में शेर देखने आते हैं. वर्तमान में गुजरात के 9 जिलों के 53 तालुकाओं में लगभग 30,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में शेरों की आबादी है.

Tags:    

Similar News