पटियाला में पीएम मोदी ले रहे विशाल जनसभा, देखें LIVE VIDEO...

Update: 2024-05-23 11:20 GMT

पटियाला। पटियाला में पीएम मोदी ले रहे विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे है।

Full View

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर 25 मई को छठे चरण के लिए मतदान किया जाएगा। इस दौरान 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों के लिए मतदान किया जाएगा। चुनावी मैदान में 900 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी आज हरियाणा दौरे पर पहुंचे हैं। हरियाणा दौरे के बाद पीएम नरेंद्र मोदी पंजाब के दौरे पर जाएंगे। बता दें कि पीएम मोदी गुरुवार को ही पटियाला में एक रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद शुक्रवार को गुरदासपुर और जालंधर में उनकी रैलियां होनी है। बता दें कि पीएम मोदी चुनाव प्रचार करने के लिए गुरुवार को भिवानी-महेंद्रगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यहां विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मंच से पीएम मोदी ने विपक्ष पर खूब निशाना साधा।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मेरा सौभाग्य रहा कि हरियाणा की मिट्टी ने मुझे गढ़ा है। मैं यही पर रहता था, उस समय मनोहर लाल खट्टर संगठन का काम देखते हैं। मैं रमेश जी, मनोहर लाल जी ने हरियाणा में खूब खांक छानी है। माताओं-बहनों के हाथ का खाना भी खूब खाया है। गर्मी के मौसम में एक ग्लास राबड़ी, मोटी-मोटी रोटी और एक प्याज सारी भूख मिटा देता था। पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा के घी मक्खन का जोर आज पूरी देख रही है। सारी भारत विरोधी ताकते लगी रहती हैं, लेकिन मोदी इनके झुकाए नहीं झुकता है। अभी मोदी को आपका कर्ज चुकाने के लिए बहुत काम करना है। हमारे हरियाणा को नई ऊंचाई पर लेकर जाना है। इसके लिए जरूरी है, फिर एक बार मोदी सरकार।

ये देश का प्रधानमंत्री चुनने का चुनाव है। आप प्रधानमंत्री नहीं बल्कि देश का भविष्य चुनेंगे। एक और आपका जांचा-परखा सेवक मोदी है। वहीं दूसरी ओर कौन है कोई अता पता नहीं है। हरियाणा के लिए मोदी मतलब, यहां 5000 लोग ऐसे मिल जाएंगे जो दूर से चिल्लाकर बोल देंगे ऐ मोदी जी यहां आओ...यानी हरियाणा के साथ मेरा अपनापन, हरियाणा ने जो प्यार दिया, इस कारण हरियाणा का मुझपर अधिकार है। चलते फिरते यहां के लोग मुझे टोक सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग घोर सांप्रदायिक हैं, घोर जातिवादी हैं, घोर परिवारवादी लोग हैं। देश की जनता ईंडी गठबंधन के इरादे पहले ही भांप चुकी है। इसलिए इनका ये हाल हुआ है। 5 चरणों में ही, इंडी जमात का ढोल फट गया है। आपने देखा होगा कि तीसरे चरण के बाद इन्होंने रोना-धोना शुरू कर दिया। चुनाव आयोग आंकड़े क्यों नहीं देता है। आकड़ें देर से क्यों देता है। चुनाव आयोग ऐसा क्यों करता है। ऊधर ईवीएम बंद हो गया। उन्होंने अभी से ग्राउंड बनाना शुरू कर दिया कि पराजय का ठींकरा किसके सिर पर फोड़ा जाए।

पीएम मोदी ने कहा कि जिस भूमि में फसल ना हो, ऐसी जमीन पर कोई किसान एक भी बीज डालेगा क्या? जब पता है कि इनकी सरकार नहीं बनने वाली तो क्या कोई उधर वोट डालेगा क्या। पीएम मोदी बोले कि हरियाणा वालों को मालूम है कि इनकी सरकार 7 जन्म में भी नहीं बनने वाली है। कांग्रेस को दिया हर वोट बेकार ही होना है। इसलिए आपको सरकार बनाने के लिए वोट करना है। सरकार किसकी बनने जा रही है मोदी की सरकार। बच्चा भी जानता है यह। 2024 के चुनाव में पूरा देश कांग्रेस की सच्चाई जान गया है। कांग्रेस और इंडी वालों के लिए देश में भी बड़ा अपना उसका वोट बैंक है। इन लोगों ने वोटबैंक के लिए देश का विभाजन करवाया। एक भारत और दो मुस्लिम राष्ट्र बनाए। अब इंडी वाले कह रहे हैं, बचे हुए भारत पर भी पहला अधिकार मुसलमान का है। इन्होंने एससी, एसटी, ओबीसी, इनको बाबा साहब ने जो आरक्षण दिया है, भारत के संविधान ने जो आरक्षण दिया है, उसे छीनकर के वो वोट जिहाद करने वालों को देना चाहते हैं।

Tags:    

Similar News