न्यूजीलैंड में PM मोदी, कार्यक्रम में पहुंचते ही पूरा परिसर 'मोदी-मोदी' के नारों से गूंज उठा
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: अपने न्यूजीलैंड दौरे के तहत पीएम मोदी ने आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया. पीएम मोदी के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में कला और संस्कृति का एक बेहद अद्भुत और भव्य संगम देखने को मिला. इस विशेष कार्यक्रम में हाका और कथक की अनोखी जुगलबंदी देखने को मिली.
कम्युनिटी इवेंट में भारतीय समुदाय के सामने अपनी खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आज, 40 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड आया है. यह मेरा बहुत बड़ा सौभाग्य है कि मैं आपके लिए 140 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं लेकर आया हूं.'
इस मौके पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने पीएम मोदी के शुरुआती जीवन का जिक्र करते हुए कहा, 'वह (पीएम मोदी) बेहद साधारण पृष्ठभूमि से उठकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व करने पहुंचे हैं. उन्होंने करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में मदद की है. वह हमारे समय के सबसे महत्वपूर्ण नेताओं में से एक हैं और न्यूजीलैंड के एक सच्चे दोस्त हैं.'