PM मोदी ने इमैनुएल मैक्रों को दी जीत की बधाई, फिर बने फ्रांस के राष्ट्रपति

Update: 2022-04-25 02:51 GMT
PM मोदी ने इमैनुएल मैक्रों को दी जीत की बधाई, फिर बने फ्रांस के राष्ट्रपति
  • whatsapp icon

नई दिल्ली: फ्रांस में इमैनुएल मैक्रों लगातार दूसरी राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद सत्ता संभालने के लिए तैयार हैं। इस मौके पर उन्हें विश्व के नेताओं ने बधाई दी है। मैक्रों ने 58.8 फीसदी वोट के साथ रविवार को ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने मारीन ले पेन को हराया। चुनाव जीतने के बाद मैक्रों ने पेरिस में एफिल टॉवर से देशवासियों को संबोधित किया और अपने समर्थकों का धन्यवाद किया।

फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इमैनुएल मैक्रों को बधाई दी है। उन्होंने कहा, 'फ्रांस के राष्ट्रपति के तौर पर दोबारा चुने जाने पर मेरे दोस्त इमैनुएल मैक्रों को बधाई। मैं भारत और फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी और गहरा करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखने की आशा करता हूं।'

Tags:    

Similar News