एक मंच पर दिखे पीएम मोदी, चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग, पुतिन और पाकिस्तानी PM शहबाज, VIDEO

देखें वीडियो.

Update: 2025-08-31 11:59 GMT

नई दिल्ली: एससीओ शिखर सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने प्रधानमंत्री मोदी का औपचारिक स्वागत किया. इसके बाद एससीओ नेताओं का ग्रुप फोटो सेशन हुआ. इस तस्वीर में पीएम मोदी, शी जिनपिंग, व्लादिमीर पुतिन, शहबाज शरीफ समेत कई नेता एक मंच पर नजर आए.

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन ने रविवार को तिआनजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में आए अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के स्वागत में भव्य भोज का आयोजन किया.
पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान जिनपिंग ने कहा कि हमें अच्छे पड़ोसी, भरोसेमंद साझेदार और ऐसे मित्र बनना चाहिए जो एक-दूसरे की सफलता में सहयोगी हों. ड्रैगन (चीन) और एलीफेंट (भारत) का साथ-साथ काम करना दोनों देशों के लिए सही विकल्प है. उन्होंने कहा कि भारत-चीन संबंधों को दीर्घकालिक और रणनीतिक दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए. इस वर्ष दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ है, ऐसे में रिश्तों को स्थिर और रचनात्मक बनाए रखने की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है. जिनपिंग ने दोनों देशों से रणनीतिक संवाद बढ़ाने, आपसी विश्वास मजबूत करने, बहुपक्षीय सहयोग में भागीदारी बढ़ाने और वैश्विक दक्षिण (Global South) की एकजुटता को आगे बढ़ाने का आह्वान किया.
चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत और चीन के लिए दोस्त बनना ही सही विकल्प है, दोनों देशों को सीमा विवाद को आपसी रिश्तों की पहचान नहीं बनने देना चाहिए. एससीओ (शंघाई सहयोग संगठन) शिखर सम्मेलन के इतर हुई इस वार्ता में शी जिनपिंग ने कहा कि भारत और चीन प्रतिद्वंद्वी नहीं बल्कि सहयोगी हैं. उन्होंने जोर दिया कि दोनों देश एक-दूसरे के विकास के अवसर हैं, खतरा नहीं.
SCO समिट में शामिल होने चीन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वहां की सरकार ने प्रवास के दौरान विशेष ‘होंगची कार’ उपलब्ध कराई है. यह वही कार है जिसे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आधिकारिक दौरों पर इस्तेमाल करते हैं. ‘होंगची’, जिसका अर्थ है ‘रेड फ्लैग’, चीन का प्रतिष्ठित लग्जरी ब्रांड है और इसे ‘मेड इन चाइना’ की पहचान माना जाता है. शी जिनपिंग ने भारत के महाबलीपुरम शिखर सम्मेलन के दौरान भी ‘होंगची L5’ कार का इस्तेमाल किया था.

 

Tags:    

Similar News

null