प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत महोत्सव' में शामिल हुए
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक, सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत महोत्सव' में शामिल हुए। सोमनाथ अमृत महोत्सव, मंदिर के पुनर्निर्माण के बाद उसके उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मनाया जा रहा है।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो किया। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद रहे।