इजरायल पहुंचे पीएम मोदी, हवाई अड्डे पर PM नेतन्याहू ने किया गर्मजोशी से स्वागत
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के इजरायल दौरे पर तेल अवीव पहुंच गए हैं. यहां एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने खुद एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम किया.
नेतन्याहू ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. पीएम मोदी नौ साल बाद इजरायल पहुंचे हैं. इससे पहले वह 2017 में इजरायल गए थे.
पीएम मोदी आज इजरायल की संसद नेसेट को संबोधित करेंगे. वह येरुशलम का दौरा भी करेंगे. पीएम मोदी का यह दौरा दोनों देशों के संबंधों के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है.