PM मोदी और अमित शाह ने नवरात्रि की अष्टमी पर दुर्गा पूजा में भागीदारी
देखें तस्वीर
New Delhi/Kolkata. नई दिल्ली/कोलकाता। नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर देशभर में दुर्गा पूजा का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अलग-अलग राज्यों में पूजा में भाग लिया।
पीएम मोदी की पूजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दिल्ली के सीआर पार्क स्थित काली मंदिर पहुंचे और वहां मां दुर्गा की पूजा-अर्चना में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पूजा पंडाल में आरती भी की। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी इस अवसर पर मौजूद रहीं और पूजा में भाग लिया। पीएम मोदी के सीआर पार्क पहुंचने के मद्देनजर ग्रेटर कैलाश-II वेलफेयर एसोसिएशन ने स्थानीय निवासियों के लिए एडवाइजरी जारी की। इसमें कहा गया कि सुरक्षा और सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए कुछ प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रतिबंध दोपहर 3 बजे से आधी रात तक लागू रहेगा। विश्लेषकों का कहना है कि पीएम मोदी का इस समय सीआर पार्क पहुंचना न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्व रखता है, बल्कि आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है।
अमित शाह का कोलकाता दौरा
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दुर्गा पूजा उत्सव में भाग लेने के लिए गुरुवार रात को कोलकाता पहुंचे। हवाई अड्डे पर उनका स्वागत राज्य भाजपा के वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा ने किया। अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तर कोलकाता में संतोष मित्रा स्क्वायर सार्वजनिन दुर्गोत्सव समिति के पंडाल का उद्घाटन किया। इस पंडाल का आयोजन भाजपा पार्षद सजल घोष द्वारा किया गया था। पंडाल में 'ऑपरेशन सिंदूर' को प्रदर्शित किया गया, जो स्थानीय समुदाय और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के