पीएम मोदी ने अजमेर में जनसभा को किया संबोधित

Update: 2023-05-31 11:35 GMT

राजस्थान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर अजमेर में आयोजित एक जनसभा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज ही देवी अहिल्या बाई होलकर जी की जन्म जयंती है। राष्ट्र निर्माण के कार्यों के लिए देश के लोगों को कर्तव्य पथ की दिशा दिखाने के लिए देवी अहिल्या जी को देश हमेशा याद रखेगा। मैं देवी अहिल्या बाई होलकर जी को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं. 

आगे पीएम ने कहा - हमारे शास्त्रों में ब्रह्मा जी को सृष्टि का रचयिता कहा गया है। ब्रह्मा जी के आशीर्वाद से आज भारत में नवनिर्माण का दौर चल रहा है। केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार के 9 साल भी पूरे हो गए हैं। भाजपा सरकार के 9 साल देशवासियों की सेवा, सुशाषण और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं. 

Full View


Tags:    

Similar News