PM मोदी ने समस्तीपुर में चुनावी सभा को किया संबोधित

Update: 2025-10-24 06:56 GMT

पटना। PM मोदी ने समस्तीपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की धरती समस्तीपुर में मेरे परिवारजनों का अपार उत्साह साफ बता रहा है कि इस बार बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

समस्तीपुर विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशी अब पूरी तरह से चुनाव मैदान में कूद चुके हैं। जिले में सर्वाधिक मतदाता 20 से 29 वर्ष के हैं। इस आयु वर्ग के 9 लाख 56 हजार 446 मतदाता हैं। ऐसे में जिसके पक्ष में इस आयु वर्ग के मतदाता मतदान करेंगे, उनकी जीत पक्की होगी। इसके बाद 30 से 39 वर्ष के मतदाता हैं। इस आयु वर्ग के सात लाख तीन हजार 759 मतदाता हैं।

समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र में पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या दो लाख 42 हजार 895 है। 40 से 49 के पांच लाख 38 हजार 85 मतदाता है। 50 से 59 वर्ष के तीन लाख 81 हजार 899 मतदाता हैं।

60 से 69 वर्ष के दो लाख 58 हजार 901 मतदाता हैं। 70 से 79 वर्ष के 99 हजार 901 मतदाता है। 80 वर्ष से अधिक उम्र के 49 हजार 439 मतदाता हैं। समस्तीपुर जिला में कुल 29 लाख 32 हजार 602 मतदाता है। इसमें 15 लाख 63 हजार 626 पुरुष एवं 13 लाख 68 हजार 946 महिला मतदाता शामिल है।

Tags:    

Similar News

null