नर्स को फोन की लत: एक के बाद एक लगा दी दोनों डोज, युवती की हालत बिगड़ी

बड़ी लापरवाही

Update: 2021-06-25 16:49 GMT

कानपुर के महाराजपुर में टीकाकरण के दौरान बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। वैक्सीन लगा रही स्वास्थ्य कर्मी मोबाइल पर बातों में इतना मशगूल हो गई कि उसने एक युवती को एक के बाद एक दो डोज लगा दी। इसकी जानकारी फैलते ही हड़कंप मच गया। पीड़ित युवती की तेज बुखार के बाद हालत बिगड़ गई है। उसके परिजनों में गुस्सा व्याप्त है।

ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण अभियान के चलते डोमनपुर गांव में पंचायत भवन में दो बूथ लगाकर वैक्सीनेशन किया जा रहा था। गुरुवार दोपहर को गांव के जयराम कुरील की 18 वर्षीय बेटी चित्रलेखा वैक्सीन लगवाने के लिए आई। बूथ में स्वास्थ्य कर्मी रेखा और एएनएम विवेकी थे। आरोप है कि वैक्सीन लगाने के दौरान स्वास्थ्य कर्मी फोन पर बात कर रही थी। जिस कारण उसने चित्रलेखा को बार वैक्सीन लगा दी। चित्रलेखा ने इसे सामान्य माना और वह घर चली गई। वहां अचानक उसे तेज बुखार आने लगा। इसके बाद परिजन इलाज के लिए अस्पताल भागे।

बाद में पता चला कि फोन पर बात करते-करते स्वास्थ्य कर्मी ने चित्रलेखा को दो बार टीका लगा दिया था। परिजनों के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही बेटी को झेलनी पड़ रही है। जानकारी होने पर शुक्रवार सुबह आशा बहू चन्द्रप्रभा उसे देखने घर गई थी। इसके अलावा कोई भी डॉक्टर नहीं आया। सरसौल सीएचसी के प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि इस प्रकार का मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत आने के बाद जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News

-->