भ्रष्टाचार का अंत चाहते हैं कर्नाटक के लोग : प्रियंका गांधी

Update: 2023-05-08 08:30 GMT

कर्नाटक। कर्नाटक में 10 मई को चुनाव होना है। आज प्रचार का आखिरी दिन है। प्रियंका गांधी विजयनगर में रोड शो निकाल रही हैं, इसके खत्म होते ही प्रियंका का चुनाव प्रचार अभियान खत्म हो जाएगा। वहीं राहुल गांधी ने वर्किंग महिलाओं के साथ बस में सवारी की और बस स्टॉप पर कॉलेज स्टूडेंट के साथ बातचीत की और सेल्फी खिंचवाई।

रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि हम बहुत आश्वस्त हैं। मैं केवल उस प्रतिक्रिया को देख सकती हूं जो हमें जनता से मिली है। कर्नाटक के लोग भ्रष्टाचार का अंत चाहते हैं. आज सबसे बड़ा मुद्दा महंगाई है। महंगाई बढ़ रही है तो सरकार का कर्तव्य है कि जहां-जहां सबसे ज्यादा मुश्किल हो रही है, जो महंगाई का ज्यादा बोझ उठा रहा है उसके लिए कुछ राहत दे... लेकिन भाजपा '40% सरकार का' के नाम से जानी जाती है. 

इस कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 50 से ज्यादा रैलियां और 20 के करीब रोड शो किए हैं। इसमें एक रैली सोनिया गांधी की भी थी। जो सालों बाद चुनाव प्रचार करने आईं थीं। सोनिया ने हुबली में एक जनसभा को संबोधित किया था।


Tags:    

Similar News

-->