प्रियंका गांधी ने जो 10 गारंटी दी है उस पर जनता ने मुहर लगाया: भूपेश बघेल

बड़ी खबर

Update: 2022-12-08 14:21 GMT
चंडीगढ़। गुजरात की जो स्थिति है वो सभी को पता है। हिमाचल में परिवर्तन हुआ है और लोगों ने कांग्रेस पर विश्वास किया। मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली जीत है। प्रियंका गांधी ने जो 10 गारंटी दी है उस पर जनता ने मुहर लगाई है। भाजपा पिछले 8-10 सालों से जिस तरह की राजनीति कर रही है, उससे किसी भी प्रकार की संभावन से इंकार नहीं किया जा सकता है: हिमाचल में हॉर्स ट्रेडिंग के सवाल पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। भूपेश बघेल अभी मोहाली के रेडिसन होटल में रुके हुए है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिल रही बढ़त के साथ ही पार्टी की चिंता बढ़ गयी है. कांग्रेस पार्टी विधायकों की खरीद फरोख्त से डर रही है. इसी को लेकर कांग्रेस अपने दिग्गज नेताओं की एक टीम हिमाचल प्रदेश भेज रही है. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पार्टी के राज्य प्रभारी राजीव शुक्ला और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा शिमला पहुंच रहे हैं.
देर शाम तक राज्य की 68 सीटों पर वोटों की गिनती समाप्त हो गई है। अंतिम नतीजों में कांग्रेस ने बहुमत के लिए जरूरी 35 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस 40 सीटें जीत चुकी है। वहीं आम आदमी पार्टी पहाड़ में खाता भी नहीं खोल पाई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नतीजों के बाद इस्तीफा दे दिया। इधर, कांग्रेस ने नए सरकार के गठन के लिए चंडीगढ़ में निर्वाचित विधायकों की कल बैठक बुलाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमाचल में जीत के बाद कांग्रेस में CM चेहरे को लेकर मंथन शुरू हो गया है। नई सरकार के गठन को लेकर कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक शुक्रवार को चंडीगढ़ में रखी गई है। इसमें हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला और छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के लिए हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
Tags:    

Similar News

-->