जिला कारागार में बंद ब्लाक प्रमुख से मिलने जा रहे लोग हथियार के साथ गिरफ्तार

मामलें में हुई बड़ी जांच

Update: 2023-03-25 15:49 GMT
मेरठ। चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में हस्तिनापुर के प्रमुख राजेंद्र से मिलने जा रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके कब्जे से लाइसेंसी हथियार भी मिले हैं। माना जा रहा है कि यह हथियार प्रमुख के पास पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा था। जबकि प्रमुख का बेटा मौके से भागने में कामयाब हो गया है।
विरोध करने पर जेल में मिलने जा रही एक महिला के ऊपर भी आरोपी तो ने फायरिंग कर जान से मारने का प्रयास किया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी हस्तिनापुर थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही। सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने बताया कि खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
Tags:    

Similar News