तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को गर्मी का हुआ एहसास

Update: 2024-05-01 09:18 GMT
राजसमंद। राजसमंद आमेट उपखंड मुख्यालय पर तीन-चार दिनों से गिरते-चढ़ते तापमान के बीच आज भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। दोपहर की 11 बजे ही सड़कें विरान दिखाई नजर आने लगी। दोपहर में तेज धूप के साथ ही गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसी तरह सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के साथ ही रात के तापमान में भी दो दिनों से लगातार बढ़ोतरी होने से लोग चैन की नींद नहीं ले पा रहे है। लोगों का कहना है कि अभी यह हाल हो रहे है तो मई और जून में क्या होगा। तेज धूप की तपिश दोपहर में चली गर्म हवाओं ने जहां लोगों के पसीने छूटा दिए। लोग जगह-जगह छाव की तलाश करते नजर आए। तपती दोपहर में मुख्य बाजारों में भी वीरानी सी छाई रही। गर्मी से निजात पाने के लिए ठंडे जूस की दुकानों पर लोग गला तर करते नजर आए। वहीं लोग देशी फ्रीज मटकों की खरीददारी कर रहे है।
Tags:    

Similar News