OMG! रेलवे स्टेशन पर भागते दिखे यात्री, कामकाज प्रभावित, ऐसा क्या हुआ?

जान बचाकर भागे रेल पुलिसकर्मी उसके बाहर निकलने के बाद ही थाने में प्रवेश कर पाये।

Update: 2024-04-27 06:07 GMT

सांकेतिक तस्वीर

जमशेदपुर: उछल-कूद करते लंगूर और भागते यात्री व रेलकर्मी... शुक्रवार को यह नजारा था झारखंड के टाटानगर स्टेशन का। स्टेशन पर तीन घंटे से ज्यादा समय तक लंगूर ने जमकर उत्पात मचाया। डरे सहमे यात्री वन विभाग की टीम के आने का इंतजार करते रहे। विभाग की टीम पहुंची जरूर पर हर बार की तरह इस बार उसे खाली ही लौटना पड़ा। इस दौरान लंगूर रेल थाने को घंटे भर अपने कब्जे में ले लिया। जान बचाकर भागे रेल पुलिसकर्मी उसके बाहर निकलने के बाद ही थाने में प्रवेश कर पाये।
टाटानगर में लंगूर के उत्पात की यह नई घटना नहीं है। पहले भी यहां वह यात्री को चोटिल करता रहा है, पर इस बार उसका दायरा प्लेटफॉर्म तक ही सीमित नहीं रहा। हालांकि, लंगूर ने किसी को जख्मी नहीं किया। शुक्रवार दोपहर लंगूर के कारण टाटानगर रेल थाना और रेलवे पार्सल कार्यालय में भगदड़ मच गई। लंगूर पहले रेल थाना में घुसा। यहां पहल जमीन और कुर्सी एवं टेबल पर चढ़कर बैठ गया। आरपीएफ जवानों ने लंगूर की सूचना पर जीआरपी से किनारा कर लिया।
लंगूर के हमले से जख्मी हुए थे दो जवान लंगूर ने एक सप्ताह पूर्व टाटानगर स्टेशन सुरक्षा ड्यूटी आरपीएफ और जीआरपी के जवान को जख्मी किया था। जनवरी से अबतक डेढ़ दर्जन से ज्यादा यात्रियों को जख्मी कर चुका है। लंगूर हर 10-15 दिन में टाटानगर में रेलकर्मियों व यात्रियों को परेशान कर रहा है।
रेल थाना से निकलकर लंगूर प्लेटफार्म नंबर एक स्थित पार्सल कार्यालय चला गया। यहां कर्मचारी काम छोड़कर एक जगह बैठ गए। यहां से निकलकर लंगूर प्लेटफॉर्म पर पहुंचा। यहां दो घंटे तक प्लेटफार्म पर बैठे रहा। उसे देखते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। इधर, स्टेशन के अधिकारियों ने वन विभाग को सूचना दी, लेकिन देर शाम तक लंगूर वन विभाग के हाथ नहीं लगा।
Tags:    

Similar News