माता-पिता और बहन ने मिलकर भाई को मार डाला, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

जानिए पूरा मामला।

Update: 2022-01-17 12:26 GMT

भोपाल: महाराष्ट्र की सीमा स्थित बुरहानपुर जिले में एक युवक की महज इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि वह सगाई के बाद दूसरी लड़की से चैटिंग करता रहता था। उसकी हत्या किसी दोस्त या अनजान व्यक्ति ने नहीं बल्कि उसे ही जन्म देने वाले माता-पिता और बहन ने की। लाश को ठिकाने लगाने के लिए इन लोगों ने उसका शव नदी में फेंक दिया।

बताया जाता है कि यह घटना बुरहानपुर जिले के निम्बोला थाना क्षेत्र के ग्राम धुलकोट की है। यहां भीमन सिंग, उसकी पत्नी जमुना बाई, उनकी बेटी कृष्णा और बेटा रामकृष्ण रहते हैं। भीमन सिंह स्कूल में टीचर है लेकिन बेटा रामकृष्ण कुछ नहीं करता है। भीमन ने अपने बेटे रामकृष्ण की शादी एक जगह तय कर दी थी और उसकी सगाई भी हो गई थी। इसके बाद भी रामकृष्ण एक अन्य लड़की से लंबी-लंबी चैटिंग करता रहता था और परिवार वाले उसे कोई काम करने का कहते थे तो नहीं करता था।
बताया जाता है कि परिवार वाले रामकृष्ण को सगाई के बाद दूसरी लड़की से बात करने से रोकते थे। जिम्मेदारी समझाते थे लेकिन वह नहीं माना था। करीब दो सप्ताह पहले रामकृष्ण की गुमशुदगी रिपोर्ट उसके परिवार वालों ने दर्ज कराई। पुलिस को इस बीच नदी में तैरते हुई हालत में एक युवक का शव मिला जिसकी शिनाख्त रामकृष्णँ के रूप में की गई। शव के हाथ पीछे बंधे हुए थे।
पुलिस का कहना है कि रामकृष्ण की हत्या किसी और नहीं बल्कि उनके माता-पिता और बहन ने की थी। उन्होंने घर के भीतर ही उसकी हत्या की। उसके हाथ पीछे बांधकर लाश को नदी में फेंक दिया था। मृत शरीर में पानी भर जाने पर वह फूल जाने पर ऊपर तैरने लगा तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने रामकृष्ण के पिता भीमन, मां जमुना व बहन कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags:    

Similar News