पप्पू यादव ने कहा- "आप लोगों को पैनिक बना रहे हैं. नेता पदाधिकारी मिलकर ट्वीट करते हैं. आप परहेज करिए, लड़ना सीखिए, पैनिक क्यों बना रहे हैं. बिहार की जनता को और देश की जनता को जांच नहीं करवानी चाहिए. क्या इसके पहले फ्लू नहीं था? इसके पहले एड्स, हैजा, कैंसर, टीबी समेत कई बीमारियां थीं लेकिन हमको जीना होगा. इस बीमारी के डर से ज्यादा तो लोग भूखमरी से आत्महत्या कर लेगा. लोगों को अस्पताल जाने की जरूरत नहीं है और जांच की जरूरत नहीं है."

पप्पू यादव की अजब-गजब दलील! कोरोना जांच नहीं कराने की अपील. सरकार को 'कटघरे में खड़ा' कर पूछा- क्या नाटक है भाई? कभी तो सीरियस होना सीखिए. खुद सुनिए पप्पू ने ऐसा क्यों कहा?



Tags: