पंकज चौधरी यूपी बीजेपी के नया अध्यक्ष नियुक्त

Update: 2025-12-14 08:35 GMT

यूपी। केंद्रीय मंत्री और महाराजगंज से 7 बार के लोकसभा सांसद पंकज चौधरी को रविवार को उत्तर प्रदेश का नया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया गया. केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में लखनऊ पार्टी दफ्तर में आयोजित कार्यक्रम में उनके नाम की औपचारिक घोषणा की.

कार्यक्रम की शुरुआत स्वस्ति वचन, शंखनाद और डमरू वादन के साथ हुई, जिसके बाद पंकज चौधरी को नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कराया गया. निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने पार्टी का झंडा नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज चौधरी को सौंपा.

Tags:    

Similar News

null