बागपत: बागपत के बड़ौत में आयोजित जैन निर्वाण महोत्सव में बड़ा हादसा हो गया. कार्यक्रम में लगा स्टेज टूटने से दो दर्जन से ज्यादा महिला पुरुष और बच्चे घायल हो गए. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है. सूचना मिलते ही एसपी और एडिशनल एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं.
जैन संत की मौजूदगी में आदिनाथ भगवान के निर्वाण के लड्डू चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था. बड़ौत के जैन कॉलेज फील्ड में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसी दौरान हादसा हो गया.