पाकिस्तानी पत्रकार का X अकाउंट भारत में बैन

Update: 2025-04-29 06:47 GMT

रायपुर। पाकिस्तानी पत्रकार जो भारत के खिलाफ झूठा प्रोपेगैंडा फैलाने का का काम कर रहे थे, उन्हें X अकाउंट को भारत में बैन कर दिया गया है। अनस मलिक ISI के लिये काम करता है और कुछ समय पहले तक एक भारतीय मीडिया के इंटरनेश्नल चैनल के लिये काम करता था।

Delete Edit

यह भी पढ़े 

 जम्मू और कश्मीर में सरकार अलर्ट मोड पर है। खबर है कि केंद्र शासित प्रदेश में आधे से ज्यादा टूरिस्ट स्पॉट बंद कर दिए गए हैं। कहा जा रहा है कि और आतंकवादी हमलों की खुफिया जानकारी मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है। 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन में आतंकियों ने पर्यटकों पर गोलियां चलाई थीं।

हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। खबर है कि सुरक्षा बलों ने गुलमर्ग, सोनमर्ग और डल झील इलाकों में फिदायीन रोधी दस्ते तैनात किए हैं। इधर, पुलिस और सेना मिलकर पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों की तलाश कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इनमें से कुछ आतंकवादी पाकिस्तान से हो सकते हैं। हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के रिश्ते फिर तल्ख हो गए हैं।

पर्यटकों के लिए प्रतिबंधित किए गए स्थानों में दूधपथरी, कोकेरनाग, डकसुम, सिंथन टॉप, अचबल, बंगस घाटी, मार्गन टॉप और तोसामैदान शामिल हैं। अधिकारियों ने इस संबंध में कोई औपचारिक आदेश जारी नहीं किया है लेकिन इन स्थानों पर प्रवेश रोक दिया गया है। दक्षिण कश्मीर के कई ‘मुगल गार्डन’ के द्वार बंद कर दिए गए हैं।

Tags:    

Similar News

null