अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान ने की गोलीबारी, इंडियन आर्मी ने दिया ताबड़तोड़ जवाब

Update: 2025-04-29 02:20 GMT

जम्मू। जम्मू और कश्मीर के पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान ने सीमा पर गतिविधियां तेज कर दी हैं। लगातार पांचवें दिन LoC यानी नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी की। हालांकि, भारतीय सेना ने हर बार पाकिस्तान की तरफ से की जा रही उकसावे की कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

साल 2019 में हुए पुलवामा अटैक के बाद पहलगाम में सबसे बड़ा आतंकवादी हमला हुआ था। खबर है कि 28 और 29 अप्रैल की रात में पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा और बारामूला जिले के साथ अखनूर सेक्टर में भी गोलीबारी की है। चौथे दिन यानी रविवार रात में भी जम्मू-कश्मीर के पुंछ और कुपवाड़ा जिलों में नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।

इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार रात को भी नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी की थी, जिनका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। केंद्र ने पहलगाम हमले के तार सीमा पार से जुड़े होने के मद्देनजर पाकिस्तानी सैन्य सलाहकार (अताशे) को निष्कासित करने, 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित करने और अटारी सीमा को तत्काल बंद करने सहित कई कदमों की बुधवार को घोषणा की थी।

Tags:    

Similar News

null