नदी में डूबने से दो मासूमों की दर्दनाक मौत, परिजन सदमें में

जांच में जुटी पुलिस

Update: 2023-04-13 12:57 GMT
शहडोल। गर्मी आते ही अब नदी तालाब कुएं में नहाने वाले लोग हादसे का शिकार हो रहे है। ऐसा ही घटना शहडोल जिले के दो अलग-अलग क्षेत्रों से सामने आई है। इनमें से एक घटना सिंहपुर स्थित बूढ़ी दाई नदी का है, जहां नहाते समय 9 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के बहगड़ गांव की है। जहां अपनी मां के साथ नहाने गए सात वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई।
जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र स्थित बूढ़ी दाई नदी में 9 वर्षीय शुभ कुशवाहा अपने कुछ दोस्तों के साथ नदी में नहा रहा था। इस दौरान नहाते वक्त वह गहरे पानी में चला गया। जिसमें डूबने उसकी मौत हो गई तो वहीं 7 वर्षीय मुकेश बैगा अपनी मां के साथ कशेड़ नदी में नहा रहा था। नहाते-नहाते वह गहरे पानी में चला गया। इस दौरान मां ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तब तक वह डूब चुका था। वहां मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर उसके शव को बाहर निकला। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर मामले की पड़ताल में जुट गई है।
बता दें कि एक दिन पहले जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के ग्राम बारुतारा के रहने वाले 18 वर्षीय राम नरेश केवट अपने 17 वर्षीय दोस्त विष्णु सिंह के साथ विष्णु सिंह के खेत मे बने इंदारा (कुंआ) में नहाने गए थे। नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में डूबने लगे तभी मदद की गुहार लगाई। वहां मौजूद एक शख्स ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहा। जिसका नतीजा दोनों की मौत हो गई।
Tags:    

Similar News

-->