कालपी। जालौन रेलवे लाइन में नागरिकों के ट्रेन से कटने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को चौरा-कालपी रेलवे लाइन मे यमुना नदी पुल के बीच बुजुर्ग महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई जनपद के बॉर्डर में हुई मौत की घटना को लेकर काफी देर तक चर्चाएं बनी रही। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गाड़ी कानपुर देहात जालौन जिले की सीमा को जुड़ने के लिए यमुना नदी में पुल स्थापित है रेलवे पुल के बीचो बीच अपराहन 11:00 हरे रंग की साड़ी पहने 65 वर्षीय वृद्ध महिला की लाश रेलवे ट्रैक में पड़ी हुई मिली स्टेशन अधीक्षक एनके वर्मा ने इसकी सूचना कालपी कोतवाली पुलिस को दी गई।
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह तथा उपनिरीक्षक राजेश कुमार सुरेश चंद्र पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का जायजा लिया जनपद सीमा को लेकर काफी देर तक 4 घंटे कालपी तथा भोगनीपुर पुलिस थाने के बीच में चर्चा होती रही आखिर में कालपी कोतवाली पुलिस के द्वारा मृतका का पंचनामा भरकर शवको पोस्टमार्टम करने के लिए उरई भेज दिया है मालूम हो कि 3 दिन पहले इसी पुल,के करीब सब्जी विक्रेता की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी जबकिछौक गांव में एक महिला की मौत भी ट्रेन से कटकर हो गई चुकी है लगातार हो रही इस प्रकार की घटनाओं से नागरिकों में बेचैनी फैली हुई है।
Tags: